भागलपुर, मार्च 28 -- गोराडीह संवाददाता गोराडीह बाजार स्थित और खरबा गांव चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। मेले का आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है। मेले को लेकर रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर रंजन सिंह, मृत्युंजय कुमार, चंदन लाल, भानु कुमार, श्याम मंडल, सोनू, मनीष आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...