मधुबनी, मार्च 23 -- मधुबनी। चैती नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा हुई। वे भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं और ज्ञान, करुणा व संतान सुख प्रदान करती हैं। शहर के चकदह, गंगासागर कालीमंदिर एवं सूड़ी स्कूल परिसर में चैती दुर्गा पूजा हो रही है। दुर्गा सप्तशती के पाठ से पूजा पंडाल भक्तिमय हो गया है। स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर के पुजारी पंडित पंकज झा शास्त्री ने बताया कि नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा की आराधना से शरीर और मन का आभामंडल अत्यंत प्रखर, सकारात्मक और ऊर्जावान बनता है। व्रत, मंत्र-जाप, ध्यान और सात्विक भोजन के माध्यम से चक्र संतुलित होते हैं, जिससे सतरंगी आभा निकलती है और आत्मविश्वास व आकर्षण बढ़ता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर आध्यात्मिक शक्ति को बढ़ाता है। काली मंदिर स्थित मां श...