दरभंगा, मार्च 27 -- बिरौल। सुपौल बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चैती नवरात्र की धूम मची हुई है। महाष्टमी के दिन गुरुवार को दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं के आगे पंडालों में जगह कम पड़ने लगी। सुपौल बाजार के हाटगाछी, बुआरी के सपहा, पोखराम, बलरा, अकबरपुर बेंक, इटवा शिवनगर, रोहाड़ एवं रजबन्नी सहित एक दर्जन से अधिक दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालु माता दुर्गा की पूजा-अर्चना करने दिनभर पहुंचते रहे। सुपौल बाजार के हाटगाछी एवं पोखराम में पूजा समिति की ओर से भव्य तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। अष्टधात्री मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालुकेवटी। प्रखंड क्षेत्र में चैती दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को जगह-जगह मां दुर्गा की अष्टधात्री के रूप में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पाराडीह, खिरमा, फुल...