दुमका, मार्च 23 -- दुमका। प्रतिनिधि चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन रविवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर दुमका के सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। दुमका के धर्मस्थान मंदिर, पगलाबाबा मंदिर, दुर्गास्थान मंदिर पोखरा चौक स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना के लिए भीड़ लगी रही। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मां कूष्मांडा की उपासना की जाती हैं। नवरात्रि के चौथे दिन देवी दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा का विधान हैं, जिनकी साधना करने पर साधक के जीवन से जुड़े सभी कष्ट दूर और कामनाएं पूरी होती हैं। मां कूष्मांडा के शरीर की कांति और प्रभा की सूर्य के समान ही हैं। इन्हीं के तेज और प्रकाश से दसों दिशाएं...