लखीसराय, मार्च 28 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। पुरानी बाजार, चंदनपुरा, बड़ी दुर्गा स्थान, तीनमुहानी और कोनीपार में चैती दुर्गा माता की प्रतिमा की स्थापना होने पर मेला का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और खिलौनों की दुकानें लगी जहां बच्चों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं के द्वारा माता दुर्गा के नवम स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा की गई। मेले में लोग दुकानों पर सामानों की खरीदारी करने एवं अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद चखने का आनंद लेते दिखे। पूजा के साथ मेला में घूमने का भी लोगों ने आनंद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...