बेगुसराय, मार्च 28 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। चैती दुर्गा मेला देखने जा रहे एक किशोर की मौत शुक्रवार की देर रात बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 पर बाड़ा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हादसे में बाइक सवार उक्त किशोर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा किशोर इस दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक किशोर की पहचान बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के मेही सहनी टोला स्थित वार्ड नं.7 निवासी लालो सहनी के 15 वर्षीय पुत्र अमर कुमार के रूप में की गई। जबकि, इस सड़क हादसा में गम्भीर रूप से घायल हुए दूसरे किशोर की पहचान इसी गांव के सुधीर सहनी के पुत्र करण कुमार के रूप में की गई। सड़क हादसा की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना की सूचना खोदावंदपुर पुलिस को द...