गोड्डा, अप्रैल 25 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। शहर के हटिया परिसर स्थित चैती दुर्गा मंदिर में आयोजित श्री श्री 1008 सहस्र चण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में है। यज्ञ स्थल पर सुबह और शाम श्रद्धालु पहुच रहे है। जहां नियमित रूप से सहस्र चण्डी पाठ का आयोजन किया जा रहा है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन, यज्ञ और प्रसाद वितरण का क्रम जारी है। मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कथा वाचक भागवताचार्य स्वामी त्रिभुवन पुरी महाराज (कोलकाता) द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है। प्रतिदिन शाम 6 बजे से 10 बजे तक आयोजित होने वाली कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर धर्म, भक्ति और ज्ञान की अमृतवर्षा का लाभ उठा रहे हैं। कथा के माध्यम से जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला...