भागलपुर, मार्च 28 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के चैती दुर्गा मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर गुरुवार को माता के नवम स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां की पूजा कर अपने परिवार की सुख समृद्धि स्वास्थ्य जीविका आदि मनोकामना पूर्ण करने की। शाहाबाद चौक, नवादा, मोतीचक, मसदी और पिपरा दुर्गा मंदिर माता की पूजा करने एवं मेला देखने वालों की भीड़ लग रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...