साहिबगंज, मार्च 30 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 2 स्थित नीलकोठी चैती दुर्गा मंदिर में रविवार की रात भक्ति जागरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम सुंदर साहा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मंदिर परिसर माता के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। भक्ति जागरण में बिहार के खगड़िया से पहुंचे कलाकार दीपक झा, अनुप्रिया और खुशबू कुमारी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। एक के बाद एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण में खास बात यह रही कि कलाकार मंच से उतरकर सीधे श्रद्धालुओं के बीच पहुंच गए और वहीं से भजन गाने लगे, जिससे माहौल और भी जीवंत हो उठा।जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, भक्ति का रंग और गहराता गया। महिला, पुरुष, बच्चे और युवा सभी भक्ति गीतों पर झूमते और थिरकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.