चक्रधरपुर, मार्च 10 -- चक्रधरपुर। बसंती दुर्गा पूजा को लेकर टाउन काली मंदिर द्वारा 19 मार्च को कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा काली मंदिर से निकल कर थाना नदी मुक्तिनाथ घाट पहुंचेगी। वहां पर विधिवत पूजा अर्चना के बाद कलश मंदिर में स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं 24 मार्च को महाषष्ठी, 25 मार्च को महा सप्तमी, 26 मार्च को महा अष्टमी तथा संधि पूजा दोपहर 2.5 बजे तथा संधि बलि दोपहर ढाई बजे तथा दोपहर 2.54 बजे पूजा संपन्न होगा। 27 मार्च को महानवमी की पूजा होगी तथा 28 मार्च को विजयादशमी के दिन शाम सात बजे से प्रतिमा का विसर्जन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...