भागलपुर, मार्च 28 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि चैती दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां के दर्शन पूजन को भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मैया को बतासा, मिठाई आदि प्रसाद भी चढ़ाए। पीरपैंती बाजार, योगीवीर पहाड़ी बाराहाट, गोबिंदपुर मोहनपुर, कोरियाचक, बघुवा टोला आदि में लोगों ने मां के दर्शन पूजन कर मेला का भी भरपूर आनंद लिया। योगीवीर पहाड़ी पर स्थित अष्टदश भुजाधारी मां दुर्गा के दर्शन पूजन को भी भीड़ उमड़ पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...