सुपौल, मार्च 18 -- सुपौल, एक संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र स्थित चकला निर्मली वार्ड नं 7 स्थित आनंदेश्वर नाथ मंदिर व चैती दुर्गा मंदिर परिसर में चैती दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई है। चैत्र वासंतीय दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे वैद मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की जाएगी । पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी एवं नवाह दुर्गा सप्तशती के पाठ का संकल्प लिया जाएगा । उक्त पूजा को लेकर मंदिर परिसर को काफी भव्य तरीके से सजाया व संवारा गया है । पूजा समिति के सचिव प्रभात सिंह ने बताया कि कलश की स्थापना मुख्य आचार्य नूतन झा एवं बनारस से आए हुए पंडित विद्वानों में कृष्ण कांत झा ,शुभम मिश्र ,रतन पाण्डेय, रवि कांत पाण्डेय ,आनंद पाण्डेय, रवि पाण्डेय एवं शंभू नाथ झा के द्वारा यजमान सो...