चाईबासा, मार्च 19 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर टाउन काली मंदिर समिति द्वारा चैती दुर्गा पूजा कों लेकर गुरुवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा टाउन काली मंदिर से निकलकर भगत सिंह चौक, चेकनाका, थाना रोड होते हुए मुक्तिनाथ घाट पंहुचा। जहाँ पुजारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद कलश में जल भरकर श्रद्धालू मंदिर पहुंचे। जहाँ विधिवथ कलश स्थापना के साथ पूजा प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाये शामिल हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...