मुंगेर, मार्च 30 -- ​असरगंज, एक संवाददाता। प्रखंड की चौरगांव पंचायत अंतर्गत ढोल पहाड़ी स्थित चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने धार्मिक शुचिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर दिन में भक्ति का माहौल रहा, वहीं रात ढलते ही भक्ति 'शक्ति' के दरबार में फिल्मी गानों पर बार-बालाओं के ठुमकों ने मर्यादा को ठेस पहुंचाई है।​डिप्टी सीएम का प्रस्थान और रात का तमाशाः​विदित हो कि शनिवार को चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की थी। स्थानीय पूजा समिति द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। लेकिन विडंबना देखिए कि जिस पवित्र स्थल पर सूबे के शीर्ष नेतृत्व ने शीश नवाया, उसी मंच पर रात होते ही ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के संचालकों द्वारा मर्यादा विहीन नृत्य कराया गया। सोह...