खगडि़या, मार्च 27 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान टीम शहर की हृदयस्थली राजेन्द्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री श्री 108 बड़ी वसंती चैती दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को मंदिर का पट खुलते ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर का पट खुलने ही शहर का चप्पा-चप्पा भक्तिरस में डूब गया। पूजा-अर्चना इस बार श्रद्धालुओं में कुछ ज्यादा ही उत्साह है। वहीं, दूसरी ओर पूजा समिति के आयोजक भी चैती दुर्गा पूजा को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं। पट खुलते ही महिलाओं एवं पुरुषों की भीड़ को देखते हुए समिति के मीडिया प्रभारी अमित कुमार प्रिंस, भूषण यादव, कुणाल यादव, कुन्दन यादव अभिषेक कुमार मोंटी मनोहर देव, सन्नी यादव आदि भीड़ को नियंत्रित करते दिखे। जानकारी के अनुसार राजेंद्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में इस बार चैती दुर्गा पूजा का भव्य आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.