पूर्णिया, मार्च 26 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर जलालगढ़ प्रखंड में श्रद्धा और भक्ति का माहौल चरम पर है। नवरात्र के सप्तमी तिथि पर मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग देखने को मिला। चक पंचायत वार्ड संख्या-6 सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। संतोषी मां मंदिर एवं अन्य पूजा स्थलों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध होकर पहुंच रहे हैं। 'जय माता दी' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पंडित गणेश झा ने बताया कि नवरात्र की सप्तमी, जिसे महा सप्तमी भी कहा जाता है, के दिन मां कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व है। मां कालरात्रि को दुष्टों का संहार करने वाली एवं भक्तों ...