चैती दुर्गा पूजन कलश स्थापन आज, शहर में लगेगा मेला
पूर्णिया, मार्च 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चैत्र मास में 19 मार्च से चैती नवरात्र प्रारंभ हो रही है। इसी दिन कलश स्थापन के साथ प्रथम देवी मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना होगी। इसे लेकर शहर के कई मंदिरों में कलश स्थापन के साथ पूजा अर्चना शुरु होगी। मां पूरणदेवी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुबोध मिश्र ने बताया कि मां पूरणदेवी दुर्गा मंदिर में चैती नवरात्र पर कलश स्थापन और पूजन होती है। पहले दिन मां शैल पुत्री की पूजा की जायेगी। इसी के साथ चैती उत्सव शुभांरभ हो जायगा। चैती दुर्गा पूजा को लेकर शहर के अन्य कई मंदिरों में पूजा अर्चना की गई है। इधर, भट्टा दुर्गाबाड़ी रामकृष्ण मठ में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैती पूजा के लिए भव्य तैयारी हो रही है। यहां प्रतिमा का निर्माण अंतिम चरण में है। यहां षष्ठी दिन से पूजा प्रारंभ होती है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.