लातेहार, मार्च 26 -- बेतला, प्रतिनिधि। चैती छठ समापन के बाद बुधवार को क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने विभिन्न अखाड़ों में परंपरागत तरीके से महाबीरी झंडे स्थापित की और विधि-विधान से हनुमंत पूजन किया। वहीं जय श्रीराम-जय हनुमान, श्रीराम लखन जानकी-जय बोलो हनुमान की आदि जयकारों से वातावरण को गुंजायमान किया। बाद में भजन-संकीर्तन के जरिए प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन हो गए।नतीजतन चैती छठ पूजा बाद अब पूरा क्षेत्र श्रीराम की भक्ति से सराबोर है। वहीं श्रीराम-हनुमान अंकित पताकों से पटा अखाड़ा और गांव-गलियां श्रद्धालुओं का आकर्षण केंद्र बन गया है। इधर सरईडीह शिव मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने परंपरागत तरीके से दशमी तिथि (28 मार्च) को रामनवमी जुलूस निकाले जाने की बात बताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...