सीवान, मार्च 25 -- पचरुखी। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को आस्था और श्रद्धा के साथ चैती छठ महापर्व का पहला अर्घ्य दिया गया। छठ व्रतियों ने दिनभर निर्जला उपवास रखते हुए संध्या समय अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। घाटों की साफ-सफाई और सजावट के साथ स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। व्रतियों ने पारंपरिक गीतों के बीच कड़ी धूप के बावजूद पूरी निष्ठा के साथ पूजा-अर्चना की। घाटों पर दूध, गंगाजल और फल-फूल से सूर्य देव की आराधना की गई। महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया, जिन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और संतानों की लंबी आयु की कामना की। बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय यह महापर्व संपन्न होगा। इसे लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय मा...