कोडरमा, मार्च 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नेम-निष्ठा का महापर्व चैती छठ की शुरुआत 22 मार्च से नहाए-खाय के साथ हो रही है। चैती छठ में आज मिलाकर महज तीन दिन ही शेष बचे हैं। अभी से पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। व्रती छठ को लेकर तैयारी में जुट गए है। 23 मार्च को खरना होगा। प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का कठिन व्रत शुरू हो जाएगा। 24 को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं 25 को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ का समापन हो जाएगा। छठ घाटों की साफ-सफाई अधूरी। झुमरीतिलैया और कोडरमा में जलाशय और तालाबों की साफ-सफाई अभी अधूरी है। शहर के कई जलाशयों के घाट पर छठ पूजा के लिए श्रद्ध्रालुओं का जुटान होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...