रांची, मार्च 25 -- चान्हो,प्रतिनिधि। चार दिनी चैती छठ महापर्व का समापन बुधवार को पूरे क्षेत्र में भक्तिभाव और उत्साह के साथ हुआ। उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ व्रतियों ने अपनी कठिन साधना पूर्ण की और भगवान भास्कर से परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। सुबह होते ही छठव्रती नदी,तालाबों और घरों में बनाए गए कृत्रिम जलाशयों में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने विधि-विधान से उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद व्रतियों ने पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण किया। श्रद्धालुओं के बीच पारंपरिक प्रसाद ठेकुआ का वितरण किया गया। पूरे इलाके में छठ गीतों की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने छठ कथा का श्रवण भी किया। इससे धार्मिक वातावरण और अधिक सजीव हो उठा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...