देवघर, मार्च 14 -- देवघर। केसरवानी आश्रम सभागार में चैती छठ पूजा सेवा समिति की बैठक की गई है। जीतू कुमार कसेरा की अध्यक्षता में बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। चैती छठ पूजा सेवा समिति का यह 25वां वर्ष होने के कारण इस बार चैती छठ पूजा भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। चैती छठव्रतियों की सुविधा के लिए इस वर्ष भी शिवगंगा तट के चारों ओर आकर्षक विद्युत सज्जा व घाटों की साफ-सफाई समिति द्वारा कराने की बात कही गयी। बताया गया कि नि:शुल्क कच्चा दूध, धूप, धूमना, घी, अगरबत्ती, दीया वितरण के लिए चार शिविर लगाए जाएंगे। जानकारी दी गयी कि चैती छठ पूजा 22 मार्च रविवार से कद्दू-भात के साथ शुरू होगी। 23 मार्च सोमवार को खरना, 24 मार्च मंगलवार को संध्याकालीन अर्घ्य व 25 मार्च बुधवार को प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ समापन होगा। बैठक में को...