हाजीपुर, मार्च 24 -- किसी पेज पर लीड.. डीएम ने सभी प्रखंडों के अधिकारियों को दिया कई आवश्यक निर्देश छठ पर्व पर प्रशासन का खुला 24x7 जिला नियंत्रण कक्ष हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन चैती छठ पर्व के अवसर पर छठ घाटों की साफ-सफाई व व्रतियों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिले के सभी 16 प्रखंडों एवं हाजीपुर,महुआ एवं महनार7 अनुमंडलों में छठ घाटों की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। संध्या अर्घ्य को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा,स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न छठ घाटों एवं संवेदनशील स्थानों सहित कुल 295 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अप...