प्रधान संवाददाता, मार्च 23 -- Patna Traffic Diversion Parking on Chaiti Chhath: चैती छठ को देखते हुए पटना जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी की कई सड़कों पर व्रतियों की सुविधा के लिए मंगलवार और बुधवार को वाहन परिचालन पर प्रतिबंध लगाया है और मार्ग परिवर्तन किया है। 24 मार्च की दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक और 24 मार्च और 25 मार्च की दरम्यानी रात 2 बजे से सुबह आठ बजे तक मरीन ड्राइव के नाम से मशहूर जेपी गंगा पथ और अशोक राजपथ पर सामान्य वाहनों का परिचालन नहीं होगा। अटल पथ पर भी एक लेन में ही गाड़ियां चलेंगी। रूट छठव्रतियों के आने जाने के लिए सुरक्षित रहेगा। जेपी गंगा पथ पर वाहनों की पार्किंग नहीं होगी। अटल पथ के पश्चिमी लेन में भी वाहनों का परिचालन नहीं होगा। यातायात पुलिस ने बताया कि जेपी गंगापथ पर केवल छठव्रती, एंबुलेंस, शव वाहन और अग्...