औरंगाबाद, मार्च 22 -- देव में चैती छठ मेला को लेकर औरंगाबाद जिला प्रशासन की पहल पर टेंट सिटी की तर्ज पर पंडाल लगाया गया है। इसमें श्रद्धालुओं के लिए अलग बेड, बिछावन सहित 24 घंटे बिजली और पानी की सुविधा होगी। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर यह नवप्रयोग किया गया है। देव में पहली बार सूर्य कुंड स्थित जीवा बिगहा मोड़ के समीप इस टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है। टेंट सिटी का उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले छठ व्रतियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराना है। छठ व्रतियों के ठहरने हेतु फोल्डिंग बेड, गद्दा, बेडशीट, चादर, तकिया सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। परिसर में स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन द्वारा यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.