जहानाबाद, मार्च 24 -- मधुश्रवां, पुनपुन नदी घाट व सोन नदी में अर्घ्य देने के लिए लगी रही भी़ड़ छठ घाट जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा के दिखे पुख्ता इंतजाम अरवल, निज संवाददाता। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में लोक आस्था के चैती महापर्व छठ पर्व पर श्रद्धा और भक्ति के साथ हर्षोल्लास के माहौल में मनाया जा रहा है। चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन मंगलवार को व्रतियों ने नदी, तालाब, आहर, पोखर, सूर्य मंदिर के तालाब में भगवान भास्कर के डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अरवल जिले के अरवल सोन नदी घाट, मोथा सूर्य मंदिर, कलेर सूर्य बखतारी सूर्य मंदिर दुना छपरा सूर्य मंदिर सोहशा,मैनपुरा, मधुश्रवां,अगनूर सूर्य मंदिर समेत सभी स्थानों पर इस पर्व को खुशी और उत्साह के साथ मनाया गया घाटों को आकर्षक ढ...