जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर । चैती छठ पर्व के अवसर पर शहर में यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 24 मार्च को दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान बसों को छूट दी गई है। इसी तरह 25 मार्च को सुबह 3 बजे से सुबह 11 बजे तक भी भारी वाहनों के संचालन पर रोक लागू रहेगी। यह निर्णय छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.