सिमडेगा, मार्च 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में चैती छठ बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। चैती छठ को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। 22 मार्च को नहाय खाए साथ पवित्रता और आस्था का महापर्व चैती छठ प्रारंभ हो जाएगा। जिले में चैती छठ के मौके पर काफी संख्या में वर्ती केलाघाघ डैम परिसर छठ घाट में अर्ध अर्पित करते हैं। चैती छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा केलाघाघ छठ घाट की सफाई शुरू कर दी गई है। नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक रिंकू और छठ पूजा समिति के द्वारा शनिवार को केलाघाघ छठ घाट का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष व्रतियों के लिए ज्यादा बेहतर व्यवस्था किया जाएगा। तैयारियों को लेकर एनडीसी समीर रौनियार खलखो ने भी केलाघाघ छठ घाट का निरीक्षण कर व्रतियों ...