दुमका, मार्च 21 -- बड़ा बांध चैती छठ पूजा समिति की ओर से बड़ा बांध तालाब में चैती छठ की तैयारी की जा रही हैं। इसको लेकर मुख्य तौरण द्वार बनाए गए हैं। वहीं तालाब की साफ-सफाई की जा रही हैं। चैती छठ में मुख्य रूप से कद्दू भात 22 मार्च रविवार, खरना 23 मार्च सोमवार, पहला अर्घ्य 24 मार्च मंगलवार एवं दूसरा अर्घ्य 25 मार्च बुधवार को किया जाएगा। नहाय-खाय के दिन चावल, कद्दू की सब्जी और चने की दाल बनाने की परंपरा रही है। पारंपरिक गीतों के साथ व्रती अपने परिवार के अन्य सदस्यों एवं आसपास के लोगों प्रसाद ग्रहण करेगें। ऐसा कहा जाता है कि छठी मईया की पूजा करने से वो हर छठवर्ति की मनोकामना पूरी करती हैं। छठ व्रती ने कहा कि संतान सुख की प्राप्ति और पूरे परिवार की सुख, समृद्धि और शांति के लिए छठ पूजा की जाती है। यह पर्व हिंदुओं के लिए नियम निष्ठा का पर्व है...