लखीसराय, मार्च 26 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद और विभिन्न पंचायतों में बुधवार को चार दिवसीय चैती छठ महाव्रत का समापन अंतिम अर्घ्य देने के साथ हो गया। इस अवसर पर नगर परिषद के बाजार घाट, पटेलपुर पक्का घाट, जगदीशपुर तथा अन्य घाटों पर अर्घ्य देने वाली महिलाओं और लोगों की भीड़ देखने को मिली। इन घाटों पर खिलौने, झूले, बैलून आदि बेचने वाले भी थे। घरों में प्रसाद का वितरण किया गया। सुबह से ही घाटों पर भीड़ लगने लगी थी और लोग पहुंचने लगे थे। दूध तथा जल का अर्ध्य उगते हुए सूर्य को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...