सीवान, मार्च 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत पूरे जिले में चैती छठ पर्व को लेकर माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ की गूंज अब कानों में सुनाई देने लगी है। महापर्व को लेकर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। वहीं, चैती छठ को लेकर व्रतियों के घरों में तैयारी शुरू हो चुकी है। लोग अब पूजा सामग्री जुटाने के साथ ही व्रत से जुड़ी सभी तैयारी में दिन रात एक किए हैं। बाजार से लेकर घर-आंगन तक छठ की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं। व्रती महिलाएं पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटी हैं। बाजारों में फल, सुप, दउरा, नारियल, फल, ईंख व छठ पूजा से जुड़े अन्य सामान की मांग बढ़ गई है। शहर के थाना रोड, सब्जी मंडी समेत प्रमुख बाजारों में सुबह से देर शाम तक लोगों की भीड़ देखी जा रही है। आस्था, साधना व सूर्योपासना का महापर्व...