नवादा, मार्च 23 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले भर में सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। अहले सुबह छठ व्रतियों ने अपने घर-आंगन की साफ-सफाई की। इसके बाद स्नान आदि दिनचर्या पूरी कर व्रत का संकल्प लिया। चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के पहले दिन रविवार को तमाम व्रतियों ने नहाय-खाय का पूजन किया। सभी व्रतियों ने सुबह पवित्र स्नान कर भगवान सूर्य की आराधना की। अन्य ने पूजन के बाद मिट्टी के चूल्हे पर घर में ही कद्दू की सब्जी, लाल साग, चना दाल व अरवा चावल बनाकर भगवान को भोग लगाया। इसके बाद व्रतियों ने नहाय-खाय का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे विधान में घर की महिलाओं समेत अन्य सदस्य भी शामिल रहे। सोमवार को सभी व्रती पूरे दिन उपवास रखकर संध्या में खरना पूजन करेंगी। इसके साथ ही 36 घंटों का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। छठ पूज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.