समस्तीपुर, मार्च 22 -- समस्तीपुर। जिले में नहाय-खाय के साथ रविवार को चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया। अनुष्ठान के पहले दिन छठ व्रतियों ने अपने-अपने घर की साफ-सफाई के बाद स्नान आदि कर मिट्टी के चूल्हे पर कद्दू-भात का व्यंजन बना कर ग्रहण किया। व्रतियों के साथ-साथ घर के अन्य सदस्यों ने भी प्रसाद के रूप में कद्दू-भात खाया। उधर, सूर्योपासना के महापर्व चैती छठ को लेकर जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह दिख रहा है। शहर हो गया गांव सभी जगहों पर प्रमुख छठ घाटों की साफ सफाई कर पूजा की तैयारी में लोग जुटे हुए हैं। घाटों पर युवाओं की टोली साफ सफाई कर रही है। इन घाटों पर संध्या व प्रात अर्घ्य के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसके लिए कई घाटों पर टेंट-सामियाना व लाइटिंग के साथ सजाने-संवारने की तैयारी भी चल रही है। छठ व्रती सोमवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.