आरा, मार्च 24 -- आरा। निज प्रतिनिधि चार दिवसीय अनुष्ठान लोक आस्था के महपर्व चैती छठ के तीसरे दिन व्रतियों ने उत्साह से अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मंगलवार को चैती छठ के तीसरे दिन शहर समेत जिले के कस्बाई इलाकों में पानी में खड़े होकर व्रतियों ने अर्घ्य देने की प्रक्रिया पूरी की और छठी मइया से मनौती मांगी। व्रती महिलाओं के साथ ही परिजनों ने भी छठ मइया की विधिवत पूजन-अर्चना की। संध्या समय शहर के कलेक्ट्रेट घाट, नहर घाट, चंदवा सूर्य मंदिर घाट, बड़हरा के महुली घाट सहित विभिन्न गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। हालांकि चैत छठ में व्रतियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहती है, लेकिन इस बार व्रतियों की संख्या अधिक थी। सूर्य उपासना के इस महापर्व पर छठी मइया के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज रहा था। सूर्यास्त का समय होते...