मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। इससे पहले सुबह में व्रती बूढ़ी गंडक में स्नान करेंगी। इस दौरान व्रती घर से लाए गए गेहूं को धोकर सूखाएगी। स्नान के बाद पूजा कर कद्दू की सब्जी, चने की दाल और अरबा चावल की भात खाकर महापर्व की शुरुआत करेंगी।सोमवार को पूरे दिन उपवास के बाद व्रती शाम में खरना पूजन करेंगी। खरना के साथ 36 घंटे का उपवास शुरू हो जाएगा। मंगलवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी और बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन करेंगी।सौ रुपये में बिका कद्दूनहाय-खाय से एक दिन पूर्व शहर की सब्जी मंडी में कद्दू सौ रुपये प्रति पीस तक बिका। रामदयालु के विक्रेता ने बताया कि पर्व को लेकर थोक विक्रेताओं ने ही कीमत बढ़ा दी थी।

हि...