काशीपुर, अप्रैल 4 -- काशीपुर। चैती चौराहा के पास खुल रही नई अंग्रेजी शराब की दुकान का महिलाओं ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि दुकान खुलने से क्षेत्र में अराजकता का माहौल बन सकता है। शनिवार शाम 15-20 महिलाएं मौके पर पहुंचीं और दुकान खोलने का विरोध किया। उनका कहना था कि पास में पहले से ही देसी शराब की दुकान संचालित है और अब चंद कदमों की दूरी पर अंग्रेजी शराब की दुकान खोली जा रही है। महिलाओं ने बताया कि आसपास मां बाल सुंदरी देवी मंदिर, छठ पूजा घाट, एक स्कूल और महाविद्यालय स्थित हैं। ऐसे में यहां शराब की दुकान खोलना नियमों के खिलाफ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.