चैती काली मेला को लेकर घाटकुराबा में 1501 कन्याओं ने निकाली शोभायात्रा
गोड्डा, अप्रैल 2 -- पथरगामा प्रतिनिधि मां वैष्णवी चैती काली मेला के पावन अवसर पर पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के घाटकुराबा में 1501 कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर कर दिया। इस धार्मिक आयोजन में भारी जनसमूह उमड़ा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।यह आयोजन पंडित आकाश जी महाराज के सान्निध्य में सुंदर नदी तट पर संपन्न हुआ। यजमान प्रवीण सिंह एवं ब्रजेश शास्त्री द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा सुंदर नदी से प्रारंभ होकर तेलनी मोड़, कलाली मोड़, पथरगामा मुख्य चौक, द्वारिचक, अमडीहा, पंजरहार और रामसुंदरिया होते हुए घाटकुराबा पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.