काशीपुर, मार्च 13 -- काशीपुर, संवाददाता। चैती इलाके में दो तेंदुओं की मूवमेंट देखे जाने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है। इस क्षेत्र में जल्द ही उत्तर भारत का प्रसिद्ध चैती मेला भी शुरू होने वाला है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, चैती के पास स्थित ब्लॉक ऑफिस के सामने वाली गली में दो तेंदुए घूमते हुए नजर आए। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया है। यह गतिविधि सीसीटीवी कैमरों में साफ तौर पर कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि देर रात दो तेंदुए सड़क और आसपास के क्षेत्र में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही यह जानकारी आसपास के लोगों तक पहुंची, लोग काफी घबरा गए और उन्होंने रात के समय घरों से बाहर निकलना कम कर दिया। सबसे ज्यादा चिंता क...