औरंगाबाद, अप्रैल 15 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। टीचर ट्रेनिंग कॉलेज डायट, तरार स्थित पुरानी अनुमंडल हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित चैता सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंदिर समिति की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना अध्यक्ष विकास कुमार समेत पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि पूरे कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। थानाध्यक्ष विकास कुमार और उनकी टीम की सक्रियता व सतर्कता के कारण ही यह आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सका। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की सफलता में प्रशासनिक सहयोग की अहम भूमिका होती है। समय-समय पर इस तरह का सहयोग मिलने से आयोजकों का उत्साह बढ़ता है...