सासाराम, मई 14 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चैता बहोरी गांव में गुरुवार को आयोजित शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दौरान भगवान भोलेनाथ की बारात धूमधाम से निकाली गई। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाराती बनकर शामिल हुए। इस दौरान गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...