चैता दुगोला का विधायक ने किया उदघाटन
पलामू, मार्च 28 -- मेदिनीनगर। श्री रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार की रात में मेदिनीनगर सदर प्रखंड के सुआ कौड़िया में चैता दुगोला कार्यक्रम किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि सुआ कौड़िया का रामनवमी महोत्सव झारखंड में दूसरे स्थान पर है। यह क्षेत्र की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। चैता दुगोला कार्यक्रम ग्रामीण संस्कृति को जीवित रखने का सशक्त माध्यम हैं। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने और निरंतर आगे बढ़ने की उन्होंने अपील की। श्री रामनवमी पूजा समिति ने विधायक की पगड़ीपोशी कर तलवार एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। व्यास सुदर्शन यादव और व्यास हरेंद्र सिंह उर्फ बुढ़ा व्यास चैता दुगोला पेश किया। जिला पार्षद बासो देवी, सुआ की मुखिया दुलारी देवी, कौड़िया की मुखिया अंजना सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.