गढ़वा, मार्च 30 -- चिनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के रानीचेरी गांव स्थित चैतूवा दामर मैदान में रविवार की रात दुगोला चैता का आयोजन किया गया। हिंदू-मुस्लिम एकता संघ के तत्वावधान में आयोजित चैता दुगोला कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया। रात 10 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम सुबह की पहली किरण चलता रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, अनुमंडल इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, थाना प्रभारी अमित कुमार, प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी, जिला परिषद सदस्य बनारसी सिंह, झामुमो मुखिया जाहेरात बीवी, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, समाजसेवी मोहम्मद फरीद, विधायक प्रतिनिधि जगदीश सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश प्रसाद समेत कई जनप्रतिनिधियों ने एक साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर अपने संबोधन में विधायक ने कहा क...