गढ़वा, मार्च 25 -- मेराल। प्रखंड के दुलदुलवा गांव में 27 मार्च को मां भगवती मंदिर के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम दुगोला चैता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन महा रामनवमी पूजा समारोह समिति की ओर से कराया जा रहा है। उसका उद्घाटन पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर करेंगे। कार्यक्रम में व्यास उदय हलचल और महेंद्र भजनू के बीच मुकाबला होगा। समिति के सचिव लक्ष्मी विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। मौके पर समिति के अध्यक्ष उदय साव, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, महामंत्री राजबली चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, सदस्य संतोष साव, अरुण गुप्ता, नयन गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, दीपक कुमार साव, नंदन चंद्रवंशी, धर्मेंद्र चंद्रवंशी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...