हाजीपुर, अप्रैल 1 -- वैशाली। सं.सू. माथुर साहब कइले वैशाली महोत्सव के शुरुआत हो रामा... चैता गीत के साथ स्थानीय मछुआरों की टीम ने वैशाली महोत्सव के ऐतिहासिक मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। चैता टीम में शामिल सभी ग्यारह लोग बिहार के पारम्परिक पीले रंग के धोती कुर्ता के पहनावे में प्रस्तुति दे रहे थे। राम एकवाल सहनी कि टीम ने एक से बढ़कर एक चैता गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद मंगलाचरण एवं जैन समाज की महिलाओं के द्वारा धार्मिक भजन एवं भगवान महावीर स्वामी के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका कि प्रस्तुति कि गई। उसके बाद उदित नारायण के साथी कलाकार शना अरोरा ने जालिम है दिल कि लगी... , वादा रहा सनम... , ये काली काली आंखे... तीखी तीखी नजरें.. सहित एक दर्जन से अधिक हिंदी फिल्मी गाने की प्रस्तुति दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...