गाजीपुर, मार्च 28 -- रेवतीपुर। टौंगा गांव में शुक्रवार देर रात अंतरप्रांतीय चैता मुकाबला और सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकगीतों की मधुर रसधारा में पूरा क्षेत्र सराबोर हो गया। गांव के प्रांगण में सजे मंच पर चैता गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिससे देर रात तक संगीत और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नगसर (गाजीपुर) के प्रसिद्ध चैता गायक मधुसूदन और बिहार के इटाढ़ी निवासी उमेश यादव के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला था। दूर-दराज से आए कलाकारों की गायकी ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुकाबले में विभिन्न स्थानों से पहुंचे कलाकारों की भागीदारी ने कार्यक्रम के स्तर को बढ़ाया। हर प्रस्तुति में एक अलग रंग और ऊर्जा देखने को मिली, जिससे प्रतियोगिता रोचक और जीवंत बनी। लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और चैता ...