आरा, अप्रैल 8 -- उदवंतनगर। भोजपुर की उदवंतनगर पंचायत में भव्य चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन संदेश विधायक राधाचरण साह, उनके पुत्र और अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया। उद्घाटन के बाद स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक चैता गीत प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के आयोजक उदवंतनगर के मुखिया राजेश कुमार सिंह उर्फ पेड़ा ने बताया कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार, मुखिया राकेश सिंह, भाजपा नेता रामदिनेश यादव, समिति सदस्य विनय कुमार, प्रमोद कुमार, सुनील सिंह उर्फ अर्जुन सिंह और दीपक कुमार उर्फ भोला सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...