मेरठ, मई 8 -- सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रहे सब जूनियर बालक समर हॉकी कैंप के तहत शुक्रवार को विवेकानंद हाउस और डीएवी सदर टीम के बीच अभ्यास मैच खेला गया। मुकाबले में विवेकानंद हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएवी सदर टीम को 3-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच के हीरो विवेकानंद हाउस के फारवर्ड खिलाड़ी चैतन्य सोलंकी रहे, जिन्होंने लगातार तीन गोल दागकर शानदार हैट्रिक जमाई। प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया की चैतन्य ने 16वें, 21वें और 24वें मिनट में गोल कर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई।मैच की शुरुआत से ही विवेकानंद हाउस ने आक्रामक खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। यह भी पढ़ें- बालक हॉकी में महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज ने खिताब कब्जाया वहीं डीएवी सदर टीम ने भी वापसी का प्रयास किया, लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो सकी। पूरे 60...