वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी। चैतन्य योग सेवा संस्था की ओर से रविवार को औरंगाबाद स्थित केंद्र में रक्तदान शिविर लगा। इसका शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष कमलेश पटेल, संरक्षक वीवी सुन्दर शास्त्री और अनिल केशरी सचिव आशीष टंडन ने किया। इस दौरान 20 यूनिट रक्तदान किया गया। डॉ. विजेंद्र, रमेश चंद्र, संगीता सिंह, विभांशु सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रियांशु गोस्वामी, सत्य प्रकाश,नीतीश यादव, शिव बालक, आशीष टंडन, शिल्पी टंडन, कमलेश पटेल, शोभित गोंड, ऋषभ शाह, विवेक सेठ, मनीष गुप्ता, स्वयं बोस, कुशाग्र टंडन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...