मथुरा, मार्च 3 -- मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर चैतन्य महाप्रभु की 540वीं जयन्ती परंपरागत रूप में मनायी गयी। भजन और संकीर्तन पर श्रद्धालु भक्ति-भाव से विभोर हो गए। भागवत भवन में गरुण स्तम्भ के सन्निकट खड़े भगवान चैतन्य महाप्रभु के श्रीविग्रह का पूजाचार्यगण द्वारा धूप, दीप, नैवेद्य द्वारा पंचोपचार पूजन किया गया। महाप्रभू की जयन्ती पर आयोजित होली रसिया गायन कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने चैतन्य महाप्रभु के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में भक्तगण व दर्शनार्थी हरिनाम संकीर्तन के साथ देर तक नृत्य मग्न रहे। बाहर से आए श्रद्धालुओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। यहां गायक जगदीश ब्रजवासी ने भजनों की प्रस्तुति दी। सभी श्रद्धालुओं को महाप्रभु जी का प्रसाद एवं पंचामृत भी वितरण किया गया। प्रबं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.