आगरा, मार्च 26 -- शिल्पग्राम रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज केंद्र में 'चैतन्य देवियों' की आध्यात्मिक झांकी सजाई गई। अष्टमी पर्व पर जिज्ञासुओं ने उमंग और उत्साह के साथ दर्शन कर पर्व मनाया। इस अवसर पर सेवाकेंद्र प्रभारी बी ने देवियों के आध्यात्मिक रहस्य को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने बताया कि देवियां कोई बाहरी शक्ति नहीं, बल्कि आत्मा की जागृत शक्तियों का प्रतीक हैं। जब आत्मा परमात्मा शिव से राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से शक्ति प्राप्त करती है, तब वह 'शिव शक्ति' बन जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...